सम्पादक :- दीपक मदान
आज दिनांक 15 दिसम्बर, 2022 को अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने 11वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप 2022 में विभिन्न श्रेणियों की स्पर्धाओं में पदक अर्जित करने वाले खिलाड़ियों को पदक प्रदान किये गए।
आज असम राइफल्स ने 03 स्वर्ण और 01 कांस्य पदक, आईटीबीपी ने 02 स्वर्ण, 04 रजत और 02 कांस्य पदक और राजस्थान पुलिस ने 02 स्वर्ण, 01 रजत और 01 कांस्य, पंजाब पुलिस ने 02 स्वर्ण, 01 रजत और 01 कांस्य पदक अर्जित किये हैं। उत्तराखण्ड पुलिस से सन्दीप शर्मा ने 50 मीटर रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण पदक अर्जित किया। साथ ही सन्तोष कुमार ने कंपाउंड स्पर्धा में 02 रजत पदक और चन्द्रमोहन सिंह ने कांस्य पदक अर्जित किया है। विभिन्न श्रेणियों की स्पर्धाओं के परिणाम संलग्न हैं।
Post Views: 7